12 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने के बाद न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने कप्तान केन विलियमसन और टिम साउदी को 20 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे के बाद आराम दिया है।

Advertisement

अगले दो वनडे मैचों में विलियनसन और साउदी की जगह नील ब्रूम और मिचेल सैंटनर को शामिल किया गया है। 

Advertisement

विलियमसन की जगह आखिरी दो वनडे मैचों में बल्लेबाज टॉम लैथम कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जगह टीम में जॉर्ज वर्कर को मौका दिया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे। 

 

न्यूजीलैंड औऱ वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 20 दिसंबर को वांगरेई के कोबाम ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 23 दिसंबर को हैग्ले ओवल और तीसरा वनडे 26 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 

Advertisement

न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार हैं

केन विलियमसन (कप्तान, पहले वनडे के लिए), टिम साउदी (पहले वनडे के लिए),  टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डे ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (कप्तान, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए), एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, जॉर्ज वर्कर, नील ब्रूम (दूसरे और तीसरे वनडे के लिए), मिचेल सैंटरन (दूसरे और तीसरे वनडे के लिए)। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार