गुप्टिल ने इंग्लैंड काउंटी में लगाया अपना पहला दोहरा शतक

Updated: Tue, Apr 28 2015 10:12 IST

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने डर्बीशायर के लिए खेलते हुए इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया। गुप्टिल के इस तूफानी प्रदर्शन से डर्बीशायर की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 511 रन बनाकर बेहतरीन स्थिती में पहुंच चुकी है। इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ग्लोस्टरशायर ने 275 रन बनाए थे। जिसके जवाब में डर्बीशायर ने गुप्टिल की बदौलत ये कमाल किया।

गुप्टिल ने 176 गेंदों पर 29 चौके और 11 छ्क्कों की मदद से 227 रनों का रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाया। गुप्टिल की इस पारी की मदद से डर्बीशायर ने ग्लोस्टरशायर पर 236 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। हाल ही में गुप्टिल ने विश्व कप के दौरान 50 ओवर क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए पहला और विश्व क्रिकेट का पांचवा दोहरा शतक लगाया था। गुप्टिल ने विंडीज टीम के खिलाफ 237 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

एजेंसी
 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें