अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। ये महिला टी-20 वर्ल्ड कप का लगातार तीसरा ऐसा एडिशन होगा जिसमें मैच ऑफिशियल्स का पैनल पूरी तरह से महिलाओं का होगा। इसमें कैंडेस ला बोर्डे, गायत्री वेणुगोपालन, केरिन क्लैस्टे और शथिरा जाकिर जेसे अपना डेब्यू करती हुई नजर आएंगी।

Advertisement

ये टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पैनल का ऐलान करते हुए आईसीसी के CEO संजोग गुप्ता ने कहा, “महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच ऑफिशियल्स का ये पैनल खेल के सभी पहलुओं में प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने के प्रति आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। आईसीसी अपने स्पोर्ट्स ऑफिशियल्स और उनके फैसले लेने के प्रदर्शन का आकलन करते समय एक व्यापक, समग्र और सबूतों पर आधारित दृष्टिकोण अपनाता है।”

Advertisement

बता दें कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 33 मैचों में कुल 14 अंपायर और चार मैच रेफर होंगे। मैच ऑफिशियल्स की टीम के नौ सदस्य, जो 2024 के एडिशन में भी शामिल थे, इस आने वाले इवेंट के लिए वापस आ रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया की ऑफिशियल क्लेयर पोलोसेक सबसे अनुभवी हैं, क्योंकि वो इस टूर्नामेंट में अपनी छठी उपस्थिति देती हुई नजर आएंगी।

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच अधिकारी पैनल:

अंपायरों का पैनल: लॉरेन एजेनबैग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लैस्टे, कैंडेस ला बोर्डे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स, गायत्री वेणुगोपालन।

Also Read: LIVE Cricket Score

पैनल ऑफ़ मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज़, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार