पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है जहां वो प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी तो ठीक-ठाक रही लेकिन फील्डिंग एक बार फिर से उनकी कमजोर कड़ी साबित होती दिखी। पाकिस्तानी फील्डिंग को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है और इस अभ्यास मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ट्रोल हो रही है।

Advertisement

दरअसल, इस मैच में प्रधानमंत्री एकादश के बल्लेबाज मैट रेनशॉ 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बिना छक्का लगाए ही वो 47 से 54 पर पहुंच गए और इन 7 रनों के साथ उन्होंने एक अनोखे तरीके से अपना अर्धशतक पूरा किया। ये घटना प्रधानमंत्री एकादश की पहली पारी के 78वें ओवर में देखने को मिली जब रेनशॉ ने लेग स्पिनर अबरार अहमद की गेंद को ऑफ साइड पर ड्राइव किया।

 
Advertisement

फील्डर मीर हमजा ने गेंद का पीछा किया और बाउंड्री को रोकने के लिए स्लाइडिंग डाइव लगाई। वो चौके को तीन रनों में तब्दील करने में सफल रहे। हमजा ने डीप से एक अच्छा थ्रो फेंका लेकिन उनकी थ्रो को पकड़कर फील्डर ने पाकिस्तान के कीपर सरफराज अहमद की तरफ गेंद को फेंक दिया और सरफराज इस गेंद को नहीं पकड़ पाए जिसके चलते गेंद कीपर के पास से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई और रेनशॉ को अपने इस स्ट्रोक के लिए सात रन मिल गए। इस मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन 391/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद ने नाबाद दोहरा शतक लगाया लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जवाब में प्रधानमंत्री एकादश ने अपनी पहली पारी में 88 ओवर के बाद 235/3 रन बना लिए। प्रधानमंत्री एकादश के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े, इससे पहले मार्कस हैरिस 102 गेंदों पर 49 रन बनाकर अबरार की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कैमरून बैनक्रॉफ्ट (128 गेंद पर 53 रन) को खुर्रम शहजाद ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

Also Read: Live Score

रेनशॉ और कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। खबर लिखे जाने तक रेनशॉ 67 रन पर और प्रधानमंत्री एकादश के कप्तान नाथन मैकस्वीनी 7 रन पर खेल रहे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार