South Africa vs Australia 1st ODI: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) ने गुरुवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शानदार शतक जड़ा। ब्रीट्जके ने 106 गेंदों मे 112 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के जड़े। वह रनआउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए।
14 पारियों में यह ब्रीट्जके का दूसरा वनडे शतक है, इसके अलावा उन्होंने छह पचास प्लस स्कोर भी बनाए हैं।
सबसे ज्यादा रन
वनडे इंटरनेशनल में 14 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनान के मामले में ब्रीट्जके टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब 14 पारियों के बाद 822 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के इमाम-उल-हक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहली 769 रन बनाए थे।
ऐसा करने वाले तीसरे
वह साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. जिन्होंने डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक लगाया है। 2006 में बोएटा डिप्पेनार (101) और 2016 में डेविड मिलर (118*) ने यह कारनामा किया था।
तीसरी बार ऐसा हुआ
ब्रीट्जके ने इस मुकाबले में मार्को यान्सेन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 107 रनों की अहम साझेदारी की। यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में साउथ अफ्रीका की किसी जोड़ी ने छठे या निचले विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की है।
साउथ बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे या उससे निचले विकेट के लिए 100+ की साझेदारी
119 - एबी डिविलियर्स, शॉन पोलक, गेबेरहा, 2006
107* - डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, डरबन, 2016
Also Read: LIVE Cricket Score
107 - मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को जानसन, डरबन, 2026*