Matthew Breetzke Record: साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) ने शुक्रवार, 22 अगस्त को ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम, मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI मुकाबले (AUS vs SA 2nd ODI) में अपने बैट से धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि ODI क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, मैके में खेले गए दूसरे ODI मैच में मैथ्यूज ब्रीत्ज़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 78 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 88 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ही अब वो दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने ODI करियर के शुरुआती 4 मैचों में अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया हो।

Advertisement

ODI फॉर्मेट में मैथ्यू ब्रीत्ज़के का रिकॉर्ड

150 बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर

83 बनाम पाकिस्तान, कराची

57 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केर्न्स

Advertisement

88 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके

इतना ही नहीं, मैथ्यू ब्रीत्ज़के दुनिया के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती चार ODI इनिंग में अर्धशतकीय या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली, उनसे पहले ये कारनामा भारत के नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था, लेकिन इसके लिए उन्हें 5 मैच खेलने पड़े थे। एक मुकाबले में नवजोत सिंह सिद्धू की बल्लेबाज़ी नहीं आई थी।

Advertisement

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार