ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वो वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। 

Advertisement

शॉर्ट ने आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड जेम्स फॉल्कनर के नाम था। उन्होंने 2015 में 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श काबिज है जिन्होंने 2015 में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की बात करें तो वो चौथे वनडे मैच में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। वो 30 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी (गेंदों में)

23 - मैथ्यू शॉर्ट, ब्रिस्टल, 2024

24 - जेम्स फॉकनर, पर्थ, 2015

26 - मिचेल मार्श, लॉर्ड्स, 2015

Advertisement

26 - मैथ्यू वेड, हेडिंग्ले, 2015

28 - एडम गिलक्रिस्ट, सिडनी, 2003

5वें वनडे मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम 49.2 ओवर में 309 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी।  इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन डकेट ने बनाये। उन्होंने 91 गेंद में 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से 107 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक ने 52 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल और एडम ज़ाम्पा ने 2-2 विकेट हासिल किये। 

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, आदिल रशीद। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार