IPL 2020: केकेआर से मिली करीबी हार से टूटे ग्लेन मैक्सवेल, ट्वीट के जरिए बयां किया अपना दर्द 

Updated: Sun, Oct 11 2020 13:33 IST
Glenn Maxwell (Image Credit: Twitter)

ग्लेन मैक्सवेल इस बात से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं कि वह आईपीएल-13 में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए। पंजाब को शनिवार को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी।

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने पहली तीन गेंदों पर एक चौका मारा और दो रन लिए। सुनील नरेन ने हालांकि कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी गेंद पर पंजाब को जीतने के लिए सात रन चाहिए थे और मैच टाई कराने के लिए छह रन। मैक्सवेल ने पूरी कोशिश की लेकिन वो छक्का नहीं मार पाए। उनका शॉट सीमा रेखा के बेहद पास गिरा और चौका हुआ।

मैक्सेवल ने ट्विटर पर लिखा, "टूटा हुआ।" मैक्सवेल ने पांच गेंदों पर 10 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे।

अगर मैक्सवेल का वो शॉट छक्का हो जाता तो मैच सुपर ओवर में जाता। इस सीजन में हालांकि मैक्सेवल फॉर्म में नहीं हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल-13 की सात पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 13 है जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। गेंद से भी उन्होंने कोई खास कमाल नहीं किया है। वह एक विकेट भी नहीं ले पाए हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें