दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की शुरुआत एक बार फिर सही नहीं रहीं। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल एक बार फिर सस्ते में पविल्यन लौट आए। इस बार उनको आउट करने वाले थे मार्को जानसेन जो की केवल अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे है। 

Advertisement

ऐसा लग रहा था जैसे आज मयंक अग्रवाल बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा न हो सका। मार्को जानसेन ने कुछ और ही ठान के आए थे। पहली पारी का 15वा ओवर डालने आए मार्को जानसेन की पहली गेंद ने मयंक अग्रवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और नए विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों आउट करके उन्हे पविलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

अग्रवाल ने पारी की शुरुआत काफी अच्छी की थी, उन्होंने आउट होने से पहले तेजी से 37 गेंद में 26 रन बनाए थे। बता दें की अग्रवाल ने पहले टेस्ट में केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 60 रन बनाए थे। 

इसके बाद इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी कर रहे ओलिवर ने 2 गेंद में लगातार पहले पुजारा फिर अगली ही गेंद पर रहाणे को भी गोल्डन डक पर चलता करके भारत को बैकफुट पर ला खड़ा किया। अब भारत को इन झटकों से संभालने की जिम्मेदारी क्रीज पर टीके कप्तान केएल राहुल और मैच में वापसी कर रहे हनुमा विहारी पर टिकी होंगी।  

लंच तक भारत का स्कोर  
भारत 53-3 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Akhilesh Dhasmana
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार