25 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई  17 सदस्यीय टीम भारतीय टीम में एक बार फिर अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका नहीं मिला है।

Advertisement

इससे ये बात साबित हो गई है कि भारत की वनडे टीम में अब अश्विन और जडेजा की जगह नहीं बनती है। टीम के सलेक्शन को लेकर ट्विटर पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इस बहस में मशहूर स्पोर्ट्स महिला एंकर स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ मयंती लैंगर भी कूद गई हैं।  क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

हुआ ये कि है मयंती लैंगर की एक फर्जी अकाउंट से ट्विट किया गया कि अश्विन को जगह वनडे टीम में ना देना सही है लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी जैसे टैलेंटेड ऑल राउंडर की जगह भारतीय टीम में जरूर बन रही थी। 

ऐसे में फैन्स ने असली मयंती लैंगर के अकाउंट को टैग कर कई तरह से ट्विट करने लगे जिसपर असली मयंती लैंगर भड़क गई और ट्विट कर उन फैन्स को कहा कि आपको ओरिजनल और फेक आईडी में फर्क समझ में नहीं आता क्या। प्लीज जो ट्विट मैंने किया नहीं है उस ट्विट पर मुझे टैग किया ना करे।

इसका बाद उस क्रिके्ट फैन्स ने मंयती लैंगर से माफी मांगी लेकिन एक बार फिर सोशल साइट्स पर मयंती लैंगर को लेकर मजाक जरूर बनाया गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार