लाहौर, 31 जनवरी| क्रिकेट की नियामक संस्था-मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करने की पुष्टि की है। एमसीसी अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की अगुआई में अगले महीने 12 सदस्य टीम के साथ लाहौर का दौरा करेगी।

Advertisement

एमसीसी के सहायक सचिव जॉन स्टीफेंसन ने कहा, "इस दौरे के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा करते हुए हम काफी उत्साहित हैं। इस टीम में युवा और अनुभव दोनों का मिश्रण है जो इसे हाई क्वालीटी की मजबूत टीम बनाती है।"

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सुपर लीग के इस सहायतापूर्ण व्यवहार का हम स्वागत करते हैं। इसकी वजह से हमें पीएसएल से पहले एक नए कार्यक्रम को बनाने का मौका मिल रहा है जिससे उन सभी खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा जो इसमें शमिल होंगे।"

एमसीसी की टीम पीएसएल की दो टीमों - लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ टी-20 प्रारूप में दो मैच खेलने के अलावा पाकिस्तान की घरेलू टी-20 चैंपियन नार्दर्न के खिलाफ भी मैच खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार