ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 241 रन की हो गई है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी घटित हुई जिससे फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ।

Advertisement

इस टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक कपल स्टैंड में बैठे हुए रोमांस कर रहा होता है तभी कैमरामैन उन्हें बड़ी स्क्रीन पर दिखा देता है जिससे मैदान पर शोर मचना शुरू हो जाता है जिसके बाद ये लड़का और लड़की अपना चेहरा छुपाकर भागते हुए दिखते हैं।

Advertisement

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है क्योंकि ऐसी घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। आमतौर पर स्टेडियम में कपल्स का एक-दूसरे को प्रपोज करना काफी आम बात है लेकिन ये एक दुर्लभ घटना थी जहां एक लड़के और लड़की को गले मिलते देखा गया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। मार्श इस सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने से चूके और उन्होंने 130 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। वहीं, स्मिथ ने अपने करियर का 40वां टेस्ट अर्धशतक जड़ते हुए 176 गेंदों में 50 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार