Ryan Rickelton Century: साउथ अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट SA20 के चौथे सीजन (SA20 2025-26) का आगाज हो चुका है जिसका पहला मुकाबला बीते शुक्रवार, 26 दिसंबर को डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) और मौजूदा चैंपियन एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के बीच खेला गया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MI के स्टार विकेटकीपर बैटर रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने मैदान पर तबाही मचा दी और शानदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन अपने साथी खिलाड़ी रस्सी वैन डेर ड्यूसेन के साथ एमआई केप टाउन के लिए ओपनिंग करने उतरे थे और यहां उन्होंने शुरुआत से ही एक छोर संभालकर अपनी इनिंग को आगे बढ़ाया। इसके बाद मैदान पर सेट होते ही उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों से छिलवाड़ करना शुरू कर दिया और 63 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्के जड़ते हुए कुल 113 रन बनाए। यानी इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर चौके-छक्के से ही 86 रन जोड़े। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisement

IPL 2026 के लिए मिले हैं इतने करोड़: रयान रिकेल्टन के शतक को देखकर मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश होंगे, क्योंकि साउथ अफ्रीका का ये विकेटकीपर बल्लेबाज़ आगामी आईपीएल सीजन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाला है। जान लें कि 29 साल के रयान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए पूरे 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

ऐसा रहा मैच का हाल: SA20 के चौथे सीजन का पहला मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां डरबन सुपर जायंट्स के कैप्टन एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और उनकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट स्कोर बोर्ड पर टांगा। डरबन के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 33 गेंदों पर 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एमआई केप टाउन के लिए रयान रिकेल्टन ने शतकीय पारी खेली और जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंदों पर 41 रन ठोके। लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ी ज्यादा अहम योगदान नहीं कर सके जिस वज़ह से टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन ही जोड़ पाई और इस तरह आखिर में डरबन ने ये मुकाबला 15 रनों से जीता। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार