आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में दिल्ली ने भी धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज़ टिम सिफर्ट तेज़ शुरुआत दी और आउट होने से पहले उन्होंने 14 गेंदों मे 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा शॉट देखने को मिला जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

सिफर्ट ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी ही बॉल पर हवा में बिल्कुल सीधा शॉट खेला और ये शॉट छक्के से कुछ ही इंच पहले गिरा। बुमराह जैसे गेंदबाज़ के खिलाफ ऐसा शॉट खेलते आप शायद ही किसी बल्लेबाज़ को देखेंगे लेकिन सिफर्ट ने दिखा दिया कि वो इस आईपीएल में किसी भी गेंदबाज़ का लिहाज़ नहीं करेंगे।

Advertisement

सिफर्ट का ये शॉट देखकर खुद बुमराह भी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जमकर चौके-छक्कों की बारिश की और स्कोरबोर्ड पर 177 रन टांग दिए। रोहित शर्मा ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन वो कुलदीप यादव के खिलाफ छक्का लगाने के चक्कर में आउट हो गए।

इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और अंत तक नाबाद रहते हुए अफनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान ईशान ने 48 गेंदों में 81 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार