Tilak Varma vs Pat Cummins: आईपीएल 2022 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 161 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। एमआई की इनिंग के दौरान युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने झुझारू पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस का भी लिहाज नहीं किया। तिलक वर्मा ने पैट कमिंस के ओवर में तेज तर्रार गेंद पर घुटने के बल बैठकर करिश्माई छक्का जड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआती भी कुछ खास नहीं रही थी। मुंबई की टीम ने अपना पहला विकेट 6 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिया था। जिसके बाद 11वें ओवर तक टीम को 53 रनों के स्कोर तक तीन झटके लग गए थे। केकेआर के गेंदबाज़ों के सामने बल्लेबाज़ी मुश्किल नज़र आ रही थी, इसी बीच सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी इनिंग के दौरान तीन चौके और दो छक्के जड़े। इसी बीच तिलक के बल्ले से एक बेहद ही खूबसूरत स्कूप शॉट देखने को मिला जिसने सारी सुर्खियां लूट ली है।

Advertisement

दरअसल ये अद्भूत छक्का तिलक के बल्ले से पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला। केकेआर के लिए यह ओवर दिग्गज गेंदबाज़ पैट कमिंस कर रहे थे। ओवर की पहली ही बॉल कमिंस ने ऑफ साइड की तरफ काफी वाइड बॉल फेंकी, जिस पर तिलक ने पहले दूरी को कवर किया और फिर कमिंस की पेस का इस्तेमाल करते हुए अपने स्कूप शॉट पर पूरे छह रन बटोरे। यहीं वज़ह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि तिलक वर्मा केकेआर के खिलाफ अंत तक नॉट आउट रहे और 38 रनों की पारी खेली। टीम के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने भी अंतिम ओवर में अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया और सिर्फ 5 बॉल पर 22 रन लूट लिए। जिसके दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 161 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार