Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला पिछले सीजन वानखेड़े के मैदान पर ही खेला गया था जिसे मेहमान टीम आरसीबी ने 221 रन का स्कोर डिफेंड करके मुंबई इंडियंस से 12 रनों से जीता। बताते चलें कि इस मुकाबले में विराट कोहली (42 गेंदों पर 67 रन) और रजत पाटीदार (32 गेंदों पर 64 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
MI vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 12 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड और 10 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहा है।
IPL 2026 में यहां अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स से 6 विकेट से जीता।
MI vs RCB Head To Head Record
कुल - 34
मुंबई इंडियंस - 19
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 15
MI vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
MI vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For
मुंबई इंडियंस की टीम से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
MI vs RCB Probable Playing XI
Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह ग़ज़नफ़र।
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड । इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
MI vs RCB Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
MI vs RCB Match Prediction, MI vs RCB Pitch Report, Today's Match MI vs RCB, IPL 2026, MI vs RCB Prediction, MI vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।