MI vs RR: डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में जोस बटलर मुंबई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। जोस बटलर ने जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई इडियंस के लगभग हर एक गेंदबाज की जमकर पिटाई की। 100 रन बनाने के बावजूद जोस बटलर MI के तेज गेंदबाज बुमराह के सामने बेबस दिखे।

Advertisement

19वें ओवर के दौरान मैदान पर इसकी झलक भी देखने को मिली। जसप्रीत बुमराह लीथल अंदाज में एक के बाद एक यॉर्कर फेंक रहे थे और रन बनाने के चक्कर में जोस बटलर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। जोस बटलर ने विकेट से हटकर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन, बुमराह की यॉर्कर का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ने जोस बटलर के डंडे उड़ा दिए। वहीं इस पूरे मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारधार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर के अलावा शिमरोन हेटमायर और यशस्वी जयसवाल का विकेट लिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर के शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। संजू सैमसन ने 30 और हेटमायर ने बहुमूल्य 35 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार