सिडनी/नई दिल्ली, 06 जनवरी (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलिया के चोटिल बल्लेबाज माइकल क्लार्क को बिना किसी अभ्यास मैच के आगामी वर्ल्ड कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की स्वीकृति मिल गई है। क्लार्क भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के एडिलेड में खेले गए पहले मैच के लिए समय पर चोट से उबर गए थे लेकिन मैच के अंतिम दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में दोबारा चोट लग गई और वह बाकी श्रृंखला से बाहर हो गए। उन्हें हालांकि वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलने की संभावना है जिसे सोमवार तक दुबई में आईसीसी के पास भेजा जाना है।

एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, ‘‘हैमस्ट्रिंग सर्जरी से उबरने के लिए उसके पास काफी कम समय है लेकिन इसके बावजूद माना जा रहा है कि क्लार्क को टीम में जगह मिल जाएगी क्योंकि नियमों के अनुसार चोटिल खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान बदला जा सकता है।’’ आस्ट्रेलिया की ओर से 238 वनडे खेलने वाले क्लार्क ने कहा था कि उनके 14 फरवरी को एमसीजी पर इंग्लैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया के पहले मैच के लिए फिट होने की संभावना काफी कम है और इसका मतलब हुआ कि वह अभ्यास मैचों के लिए भी फिट नहीं हो पाएंगे। क्लार्क को 21 फरवरी को ब्रिसबेन में बांग्लादेश या चार मार्च को पर्थ में अफगानिस्तान की कमजोर टीमों के खिलाफ वापसी का मौका मिल सकता है लेकिन इससे उन्हें उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार