चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान कमेंट्री में एक बड़ी गलती देखने को मिली। ये पल उस समय देखने को मिला जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बॉलिंग कर रही थी और चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आउट होकर पवेलियन जा रहे थे। इस समय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क कमेंट्री कर रहे थे और उनसे एक बड़ी गलती हो गई।

Advertisement

क्लार्क की गलती का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब CSK की पारी की शुरुआत में ही रुतुराज गायकवाड़ आउट हो गए, तो क्लार्क ने इसे CSK की बजाय KKR के लिए एक बड़ा झटका बताया। गायकवाड़ की हालिया फॉर्म और मैच के संदर्भ को देखते हुए, ये टिप्पणी सबसे अलग नज़र आई।

Advertisement

गायकवाड़ अनुकूल रॉय की गेंद पर स्लॉग स्वीप लगाने की कोशिश में 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने डीप मिड-विकेट पर खड़े रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच थमा दिया। शायद क्लार्क के इस बयान में मस्ती भी हो सकती है क्योंकि ये एक विडंबना थी कि गायकवाड़ का क्रीज़ पर बने रहना शायद KKR के लिए ही फायदेमंद होता, क्योंकि इस सीज़न में उन्हें तेज़ी से रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। ये वायरल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने इस मुकाबले के लिए अपने बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव किया। फिन एलन और सुनील नारायण पारी की शुरुआत करने उतरी और 19 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई। एलन (1) एक बार फिर फ्लॉप रहे औऱ नारायण ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन 6 रन के अंदर 3 विकेट गिरने के चलते कोलकाता बैकफुट पर चली गई। रहाणे ने 22 गेंदों में 28 रन और रघुवंशी ने 19 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। निचले क्रम में रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन और रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।  दोनों ने सातवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 63 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। कोलकाता की टीम 20 ओवर  में  7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार