वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज़ माइकल होल्डिंग को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, होल्डिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर एक अज़ीबोगरीब बयान दिया है जिसके बाद भारतीय फैंस काफी भड़क उठे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

होल्डिंग से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वो आईपीएल में कमेंट्री क्यों नहीं करते हैं। तो, इस सवाल के जवाब में होल्डिंग ने कहा, 'मैं सिर्फ क्रिकेट पर कमेंट्री करता हूं।'

Advertisement

होल्डिंग का ये बयान फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर इस दिग्गज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से होल्डिंग को ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में दुनियाभर के कमेंटेटर कमेंट्री करते हुए नजर आए हैं, लेकिन ये कैरेबियाई दिग्गज अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी लीग में नजर नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार