T20 World Cup 2024 Semi-finalist Prediction : 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने वाला है जो कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है और इसी बीच अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Advertisement

भारत नहीं खेल पाएगा सेमीफाइनल

Advertisement

दरअसल, माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके अपनी पसंदीदा 4 टीमों का चुनाव किया है जो कि उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल खेलने वाली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं।'

माइकल वॉन का ये ट्वीट टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंडियन स्क्वाड सामने आने के बाद आया है जिससे ये साफ है कि उनका ये मानना है कि इंडियन टीम इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी। आपको बता दें कि वॉन ने जिन चार टीमों को सेमीफाइनल के लिए अपनी पसंद कहा है उनमें से एक यानी वेस्टइंडीज ने तो अब तक अपने स्क्वाड का भी ऐलान नहीं किया है।

माइकल वॉन का ये ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है जिस वजह से उन्होंने माइकल वॉन को लताड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि दूसरी तरफ फैंस ये चाहेंगे कि इंडियन टीम खुद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर माइकल वॉन की भविष्यवाणी को गलत साबित करें और घर पर ट्रॉफी लेकर आए। 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है।

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

रिजर्व - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार