आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में आरसीबी की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही बेहतरीन रही और टीम ने एकजुट होकर दमदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

लेकिन ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को आरसीबी की जीत हजम नहीं हो रही है। आरसीबी की टीम पर तंज कसते हुए वॉन ने कहा कि है कि पता नहीं चलता की विराट कोहली की टीम बात-बात पर जश्न क्यों मनाती है।  इंग्लैंग के पूर्व कप्तान ने उन्हें विकसित ग्रूप कहा है और कहा कि ये टीम गलत समय पर जश्न मनाती है।

Advertisement

मुंबई के खिलाफ मैच के बाद बात करते हुए वॉन ने कहा," मैं आप लोगों से आरसीबी के बारे में ईमानदारी से कहूंगा, मैं कुछ बोलना नहीं चाहता लेकिन मुझे उनकी मानसिकता बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। मुझे यह पसंद नहीं की 9वें ओवर में कोई छक्का मारे और उसके लिए आप मुठ्ठी बांधकर जश्न बनाए। आप छक्का लगाते हैं लेकिन ये आपका काम होता है कि गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाये। आप खुल के जश्न तब मनाते हैं जब आप मैच जीत जाएं। मैंने आरसीबी की टीम को गलत समय पर उत्साहित होते हुए देखा है।"

आरसीबी की टीम की बुराई करते हुए वॉन ने लिखा ये टीम अधकचरा की दुकान है। वॉन ने कहा कि 8वें ओवर में एक छक्का लगाने पर कौन जश्न मनाता है।
आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवर में ही 10 विकेट के नुकसान पर ढेर हो गई।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार