भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब (Middlesex Cricket Team) के साथ 2022 के सीजन के लिए करार किया है। क्लब में सोमवार (11 जुलाई) को इसका ऐलान किया है। उमेश काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे मुकाबलों के साथ-साथ रॉयल वनडे कप में भी मिडलसेक्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। मिडलसेक्स ने आधिकारिक बयान में कहा है कि वीजा में देरी और अन्य औपचारिकताओं के चलते उमेश से करार के ऐलान को लेकर देर हुई। 

Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जगह उमेश यादव क्लब के साथ जुड़े हैं। पाकिस्तान टीम के लिए आगामी सीरीज खेलने से पहले अफरीदी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे, जिसके चलते वह वापस अपने वतन लौट गए थे। 

Advertisement

वॉरशिस्टरशायर के खिलाफ इस हफ्ते होने वाले मुकाबले मे मिडलसेक्स की टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

बता दें इस महीने की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पुननिर्धारित पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। 

34 वर्षीय उमेश ने भारत के लिए अब तक 134 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 52 टेस्ट, 77 वनडे औऱ 7 टी-20 शामिल हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने भारत के लिए 273 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार