Mitchell Marsh Fastest Centurion For LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नया इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई के इस स्टार बल्लेबाज ने RCB के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में शतक जड़कर ऋषभ पंत को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

Advertisement

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार (7 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। इस मुकाबले में मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में शतक ठोकते हुए LSG के लिए नया इतिहास रच दिया।

Advertisement

इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाकर इस फैसले को गलत साबित करते नजर आए। मार्श ने युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी के साथ पहले विकेट के लिए 56 गेंदों में 95 रन की तेज साझेदारी की। हालांकि अर्शिन 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके, लेकिन दूसरी तरफ मार्श लगातार बड़े शॉट खेलते रहे।

ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी 49 गेंदों में पूरी की और इसी के साथ वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज IPL शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मार्श ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले सीजन RCB के खिलाफ इसी मैदान में 54 गेंदों में शतक लगाया था। अब LSG के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड मिचेल मार्श के नाम दर्ज हो गया है।

LSG के लिए सबसे तेज IPL शतक:

  1. मिचेल मार्श – 49 गेंद
  2. ऋषभ पंत – 54 गेंद
  3. केएल राहुल – 56 गेंद
  4. मार्कस स्टोइनिस – 56 गेंद
  5. मिचेल मार्श – 56 गेंद
  6. क्विंटन डी कॉक – 59 गेंद
Also Read: LIVE Cricket Score

खबर के लिखे जाने तक 14 ओवर के बाद मार्श 51 गेंदों में 107 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी इस धमाकेदार पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार