न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद कीवी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की जा रही है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज़ ने भी कीवी खिलाड़ियों पर ट्विटर के जरिए तंज कसा था लेकिन अब उन्हें कीवी तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनघन ने करारा जवाब दिया है।

Advertisement

मैक्लेनघन ने हफीज से कहा है कि पाकिस्तान का दौरा रद्द होने के लिए कीवी खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, बल्कि अगर कोई दोषी है तो वो न्यूजीलैंड सरकार है। इसलिए खिलाड़ियों पर निशाना साधना बंद होना चाहिए।

Advertisement

हफीज़ के ट्वीट पर जवाब देते हुए मैक्लेनघन ने लिखा, "अब आओ भाई। ये बिल्कुल गलत है। हमारे खिलाड़ियों या संगठन को दोष न दें। हमारी सरकार को दोष दें। खिलाड़ियों ने केवल सरकार की सलाह पर काम किया है। मुझे पूरा यकीन है कि ये युवा खिलाड़ी हैं और सभी खुद को साबित करना चाहते थे। ये खिलाड़ी खेलना चाहते थे। उनके पास कोई विकल्प नहीं था।"

हालांकि, इससे पहले शनिवार को, हफीज ने सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के दौरे को स्थगित करने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) पर कटाक्ष किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों और स्टाफ को हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का धन्यवाद। एक ही रास्ता और एक ही सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन फिर भी आज कोई खतरा नहीं है?"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार