NZ vs IND Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। इसके शुरू होने से पहले मेजबान टीम न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) चोट के कारण भारत के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मिचेल सेंटनर चोटिल होकर बाहर: 34 वर्षीय सेंटनर न्यूजीलैंड टीम के एक अहम सदस्य हैं। वो भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में बल्लेबाजी के दौरान इंजर्ड हुए। सेंटनर को हाथ में चोट लगी है, जिस पर स्कैन में बाद फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। यही कारण है वो अब भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। यहां से सेंटनर के पास 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज तक फिट होने के लिए काफी समय है।

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को मिली जगह: न्यूजीलैंड ने सेंटनर की रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है। उन्होंने टेस्ट टीम में ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे भी खेले। बात करें फॉक्सक्रॉफ्ट के टेस्ट करियर की तो वो अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेले हैं। इसमें उन्होंने आयरलैंड के सामने 98 रन बनाए थे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फॉक्सक्रॉप्ट को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

बताते चलें कि न्यूजीलैंड फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। उन्होंने 2024 में भारत को उन्हीं की सरजमीं पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। वो एक बार फिर ऐसा प्रदर्शन दोहराना चाहेगी।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

पहला टेस्ट: 19-24 नवंबर, वेलिंगटन

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर से 2 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार