आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के द हंड्रेड टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया है। भारत के खिलाफ तीसरा वनडे खत्म होने के बाद अचानक से ये खबर सामने आई और क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई। स्टार्क ने द हंड्रेड के ड्राफ्ट से कुछ घंटे पहले ही ये फैसला लेकर इस लीग को चाहने वालों को एक बड़ा झटका दिया है।

Advertisement

33 वर्षीय स्टार्क इस लीग में मार्की विदेशी खिलाड़ियों में से एक हो सकते थे और विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध पांच खाली £125,000 स्लॉट में से एक को आसानी से प्राप्त कर सकते थे लेकिन उनके इस फैसले से फैंस और द हंड्रेड लीग के आयोजकों को एक झटका लगा है। हालांकि, अभी तक स्टार्क के इस लीग से अपना नाम वापस लेने का कारण पता नहीं चल पाया है मगर इतना साफ है कि स्टार्क इन विदेशी लीगों से ज्यादा अपने देश के लिए खेलने को तवज्जो देते हैं और इसका प्रमाण उन्होंने समय-समय पर दिया है।

Advertisement

हालांकि, अगर आप ये सोच रहे हैं कि स्टार्क ने ऐसा पहली बार किया है तो आप गलत हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी स्टार्क कई बार ऐसा कर चुके हैं और अब द हंड्रेड में भी ये देखने को मिला है। ज़ाहिर है कि स्टार्क दुनियाभर के क्रिकेटर्स के लिए एक मिसाल हैं क्योंकि आजकल के समय में जब खिलाड़ी विदेशी लीग्स के जरिए पैसा कमाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट तक ले लेते हैं लेकिन स्टार्क को ऐसा कोई लालच नहीं है और वो अपने देश के लिए खेलना सबसे ऊपर रखते हैं।

आपको बता दें कि स्टार्क के अलावा, द हंड्रेड के आगामी सीज़न में दुनिया भर के कई और खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे। साउथ अफ्रीका की तिकड़ी एनरिक नॉर्खिया, एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स इस ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध नहीं होगी, जबकि तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। रिचर्डसन इस समय चोटिल हैं और पहले ही आईपीएल के 16 वें संस्करण से भी बाहर हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार