नई दिल्ली, 15 मार्च| भारत के लिए खेल चुके दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर मानते हैं कि आधुनिक समय में क्रिकेटरों को क्रिकेट जगत का सम्मान हासिल करने के लिए सभी फॉरमेंट्स में समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जाफर को भारत के अग्रणी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का महान खिलाड़ी माना जाता है। हाल ही में संन्यास लेने वाले जाफर ने रणजी में 19,500 रन बनाए हैं। जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे मैच खेले हैं।

Advertisement

जाफर ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "मेरी समझ से समय बदल गया है। मेरे समय में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे कई खिलाड़ी थे लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। अगर आपको सही मायने में फैन्स और क्रिकेट जगत का सम्मान हासिल करना है तो आपको हर फारमेट में रन बनाना होगा।"

Advertisement

जाफर बहुत कम समय तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। अब वह नई भूमिका में क्रिकेट में लौट रहे हैं। जाफर किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बल्लेबाजी कोच हैं।

जाफर मानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना महत्व है लेकिन रणजी में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

बकौल जाफर, "एक सीजन में 1000 रन या फिर 40-50 विकेट पाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ता है। इसके लिए काफी उच्च स्तर का समर्पण चाहिए होता है। अगर कोई खिलाड़ी साल दर साल चमकदार प्रदर्शन कर रहा है तो उसे निश्चित तौर पर इसका ईनाम मिलना चाहिए।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार