गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) के 23वें मैच में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स का सामना एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स से हुआ जिसे इमरान ताहिर की कप्तानी वाली वॉरियर्स ने 27 रनों से जीत लिया। वॉरियर्स की इस जीत में ऑलराउंडर मोईन अली ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

मोईन ने पहले तो बल्ले से 33 गेंदों में 42 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इसके बाद मोईन ने गेंद से भी जादू बिखेरा और 3 विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्हें उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मोईन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इमाद वसीम की जमकर कुटाई की।

Advertisement

मोईन अली ने वॉरियर्स की पारी के 19वें ओवर में इमाद वसीम को निशाना बनाने का फैसला किया और उनके ओवर की पहली गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका जड़ दिया। उन्होंने उस चौके के बाद छक्कों की हैट्रिक लगाई। पहला छक्का डीप मिड-विकेट पर, दूसरा लॉन्ग ऑन पर और तीसरा सीधा दे मारा। पांचवीं गेंद पर सिंगल बनता था लेकिन मोईन अली ने चतुराई से सिंगल को नकार दिया और फिर अंतिम गेंद पर एक और चौका जड़ दिया। उनकी इस शानदार हिटिंग से फैंस का भी भरपूर मनोरंजन हुआ और अंत में यही ओवर मैच का अंतर भी साबित हुआ। इस ओवर से कुल 26 रन आए।

इस मैच की बात करें तो फाल्कन्स ने टॉस जीतकर वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। वॉरियर्स ने संघर्षपूर्ण पिच पर 20 ओवर में 135/7 रन बनाए और जवाब में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को 18.5 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट करते हुए 27 रन से ये मैच जीत लिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 पॉइंटस के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है जबकि एंटीगुआ की टीम 10 में से सिर्फ 3 जीत और 7 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार