आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद मैदान पर मोइन अली शो देखने को मिला। मोइन अली ने राजस्थान के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की और इसी बीच उन्होंने राजस्थान के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट के ओवर में चौके छक्कों की बारिश करते हुए पूरे 26 रन बनाए।

Advertisement

इस मैच में सीएसके की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही थी और पावरप्ले के पहले दो ओवरों में स्कोर बोर्ड पर एक विकेट के नुकसान पर महज़ 3 रन टंगे हुए थे। लेकिन इसके बाद मोइन अली ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली और एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाए। मोइन की आतिशी पारी के दम पर सीएसके ने पावरप्ले के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 75 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। इसी बीच मोइन ने ट्रेंट बोल्ट को भी 440 वोल्ट का झटका दिया और उनके खिलाफ खुब रन बनाए।

Advertisement

यह घटना पावरप्ले के आखिरी ओवर की है। मोइन अली काफी बेहतरीन लय में थे और इस ओवर से ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने कीवी गेंदबाज़ के खिलाफ अपने हाथ खोले और एक छक्का और पांच लगातार चौके जड़ दिए।

बोल्ट के खिलाफ मोइन ने पहली ही गेंद पर टाइमिंग के दम पर खूबसूरत छक्का जड़ा था। मोइन के बल्ले से निकले इस छक्के के बाद बोल्ट ने हर गेंद पर कुछ ना कुछ अलग ट्राई करने का प्रयास किया लेकिन वह मोइन को रोक नहीं सके। मोइन ने कीवी गेंदबाज़ के खिलाफ हर गेंद पर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए चौके लगाए और पूरे 26 रन लूट लिए।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन मोइन अली ने यह साबित कर दिया है कि सीएसके ने उन्हें रिटेन करके बिल्कुल भी गलती नहीं की थी। इस मैच में मोइन ने 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जिसके बाद वह अभी भी मैदान पर रन बटोर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार