हैदराबाद, 20 दिसम्बर (Cricketnmore)- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, "मेरे तीसरे विवाह करने की खबरें गलत और झूठी हैं। कृपया खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी जांच कर लें।"

Advertisement

गौरतलब है कि रविवार को मीडिया के एक हिस्से में अजहरुद्दीन के उनकी अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से विवाह की खबरें आईं, जिसके बाद अजहरुद्दीन को खंडन करने आगे आना पड़ा।

Advertisement

एक अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया कि अजहरुद्दीन शनिवार को अपने ड्राइवर जान मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त करने मुंबई स्थित उसके घर गए तो उन्होंने शैनन का अपनी पत्नी बताकर परिचय करवाया। अजहरुद्दीन के ड्राइवर की हाल ही में मौत हुई।

इससे पहले इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण में नई दिल्ली चरण के दौरान इंडियन एसेज और फिलिपींस मावेरिक्स के बीच हुए मैच के दौरान भी अजहरुद्दीन, शैनन के साथ देखे गए थे।

भारत के लिए अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट और 334 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले। उनकी पहली पत्नी नौरीन थीं, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। 1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से विवाह कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि 2010 में अजहरुद्दीन, संगीता से भी अलग हो गए।

एजेंसी


Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार