अबु धाबी, 4 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज न्यूजीलैंड के साथ यहां जारी तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय हफीज ने चयनकर्ताओं को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। 

Advertisement

उन्होंने कहा है कि अब वह अपना पूरा ध्यान सीमित ओवरों के क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं। हफीज ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने के बाद से पिछले सात पारियों में उन्होंने केवल 66 रन बनाए हैं। 

Advertisement

वर्ष 2003 में कराची में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले हफीज ने पिछले 54 मैचों में 3644 रन बनाए हैं। इनमें 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। 

हफीज ने मंगलवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "संन्यास की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार