Prithvi Shaw Unsold In IPL Mega Auction: ब्रायन लारा (Brian Lara), वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से जिस युवा भारतीय बल्लेबाज़ की तुलना होती थी वो आज आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में 75 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 25 वर्षीय विस्फोटक बैटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की।

Advertisement

बीते 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आईपीएल मेगा ऑक्शन आयोजित किया था जिसमें पृथ्वी अपने बेस प्राइस में भी नहीं बिके यही वज़ह है अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच के तौर पर काम कर चुके मोहम्मद कैफ इस युवा खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़के हैं। मोहम्मद कैफ ने ये खुलासा तक कर दिया है कि DC ने उन्हें खुद को साबित करने के कई मौके दिये, लेकिन इसके बावजूद पृथ्वी ऐसा नहीं कर पाए।

Advertisement

उन्होंने जियो सिनेमा पर पृथ्वी पर बात करते हुए ये खुलासा किया। वो बोले, 'दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को खूब बैक किया। उम्मीद ये थी कि ये पावरप्ले का प्लेयर है और एक ओवर में छह चौके भी मार सकता है। उन्होंने ऐसा किया भी है। उनमें काफी क्षमता थी, इस उम्मीद में उन्हें काफी बैक किया गया। हम सोचते थे कि अगर ये चल गया तो हम मैच जीत जाएगे, ये चल गया तो जीत जाएंगे। इस उम्मीद में उन्हें काफी मौके मिले।'

वो आगे बोले, 'दिल्ली कैपिटल्स में रात में मीटिंग होती थी कि अगले मैच में पृथ्वी शॉ को नहीं खिलाएंगे किसी दूसरे प्लेयर को मौका देंगे, लेकिन अगले दिन टॉस से पहले कई बार ऐसा होता था कि वो 'रन मारेंगे' इस उम्मीद में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाता था। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स उन्हें छोड़ चुकी है। कई खिलाड़ियों को मौके नहीं मिलते, लेकिन पृथ्वी शॉ को बहुत ज्यादा मौके मिले थे।'

मोहम्मद कैफ का मानना है कि पृथ्वी शॉ को आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार ना मिलना उनके लिए शर्मिंदगी की बात है और अब उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करके घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'पृथ्वी को ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा ये शर्मिंदगी की बात है। ऑक्शन में 75 लाख में भी उन पर किसी ने बोली नहीं किया। अब उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए, घरेलू टूर्नामेंट में रन करने चाहिए। क्यों नहीं? सरफराज से बड़ा उदाहरण को नहीं है। वो लगातार रन बना रहे हैं, हजार से ज्यादा रन बना रहे हैं। दोबारा टीम में वापस आए हैं। पृथ्वी को भी अपनी फिटनेस पर काम करना है, स्किल्स पर काम करना है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार