टीम इंडिया ने बुधवार (28 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। एक मुश्किल पिच पर 107 रनों का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली तो फ्लॉप रहे लेकिन केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने विपरीत परिस्थितियों में अर्धशतक बनाकर भारत को मैच जितवाया। 

Advertisement

एकतरफ सूर्या की आतिशी पारी देखकर फैंस और दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केएल राहुल की एक और धीमी पारी को देखकर फैंस का गुस्सा आसमान छू गया। इस दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी सूर्यकुमार यादव के जरिए इशारों-इशारों में केएल राहुल पर तंज कसा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी, केएल राहुल ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे हैं लेकिन उनकी इतनी अच्छी बल्लेबाज़ी के बावजूद उनकी टीम एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

Advertisement

यही कारण है कि उनको लगातार उनके माइलस्टोन्स के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। अब मोहम्मद कैफ ने सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा करते हुए केएल राहुल पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कैफ ने लिखा, “टॉप श्रेणी के तेज गेंदबाज या स्पिनर, पिचों का टर्न करना या सीम करना या मुश्किल मैच की स्थिति हो, कुछ भी सूर्या को परेशान नहीं करता है। वो ऑरेंज कैप नहीं जीत सकता, MoM लेकिन वो आपको मैच जीत कर देगा। सूर्या ने नंबर 4 पे रूमाल डाल दिया है, वो लंबे समय तक यहां से नहीं हिलने वाला है।”

कैफ के इस ट्वीट में ऑरेंज कैप का जिक्र पाकर फैंस ने ये अंदाजा लगाया है कि ये ट्वीट जितना सूर्यकुमार यादव के लिए है उतना ही केएल राहुल के लिए भी है। ज़ाहिर सी बात है कि राहुल को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वो टी-20 फ़ॉर्मैट खेल रहे हैं या रोहित शर्मा की अग्रेसिव अप्रोच के हिसाब से खेल रहे हैं। ऐसे में कब तक राहुल इसी अप्रोच के साथ खेलेंगे ये देखने वाली बात होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार