26 फरवरी, हरारे (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच चल रहे पांचवें वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 9 विकेट पर 253 रन बनाए। BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट मैच से बाहर हुआ भारतीय टीम का दिग्गज खिलाड़ी

Advertisement

अफगानिस्तान के तरफ से मोहम्मद नबी ने 40 गेंद पर 48 रन बनाए तो वहीं रहमत शाह ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के तरफ से क्रिस मोफू ने 3 विकेट और साथ ही आर नगरावा ने 2 विकेट चटकाए। भारतीय पूर्व कप्तान ने कोहली एंड कंपनी से कहा, इन 2 खिलाड़ी को टीम से करो बाहर

Advertisement

बारिश के खलल के बाद मैच को 22 ओवर का कर दिया गया और जिम्बाब्वे को 161 रन का लक्ष्य दिया है। जिसके जबाव में जिम्बाब्वे की टीम 13.5 ओवर में केवल 54 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके कारण अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 106 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज 3- 2 से अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड►

 

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान टीम के लिए कमाल करते हुए कमाल कर दिया है। मोहम्मद नबी अब वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनानें वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद नबी के नाम 1814 वनडे रन दर्ज हैं। मोहम्मद नबी ने 75 वनडे मैच की 69 पारियों में ये कारनामा कर डाला है। मोहम्मद नबी के नाम वनडे में 1 शतक और 9 पचास दर्ज हैं। क्रिकेट फैन्स को झटका, रोहित शर्मा इस बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर

Advertisement

मोहम्मद नबी के बाद अफगानिस्तान के लिए दूसरे नंबर पर मोहम्मद शहजाद हैं जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए हैं। शहजाद के नाम 1770 रन दर्ज हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2017 में मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम के लिए खरीदा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार