पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने गुरुवार (11 नवंबर) को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। रिजवान ने 52 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान रिजवान ने 2021 में टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। रिजवान एक कैलेंडर ईयर में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  

Advertisement

अब तक साल 2021 में रिजवान ने 20 पारियों में 86.08 की औसत और 136.45 स्ट्राइक रेट से 1033 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 88 चौके और 37 छक्के जड़े। 

रिजवान ने हाल ही में एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

रिजवान ने इंग्लैंड के जोस बटलर द्वारा पुरुषों के टी-20 वर्ल्ड कप में एक कीपर द्वारा सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इस साल के संस्करण में 2010 से क्रेग कीस्वेटर के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले बटलर ने सेमीफाइनल में मंगलवार को इंग्लैंड से बाहर होने से पहले 269 रन बनाए थे। रिजवान ने इस वर्ल्ड कप में 281 रन बनाए और वह इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले अपने साथी सलामी बल्लेबाज आजम से पीछे रहे।

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले से पहले रिजवान को फ्लू हो गया था, जिसके कारण वह मैच की पूर्व संध्या पर प्रैक्टिस करने भी नहीं उतर पाए थे। लेकिन मेडिकल टीम की हरी झंडी मिलने के बाद वह मुकाबले खेलने उतरे और पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर रहे। उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार