ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को 79 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से बचने के लिए आखिरी मैच जीतना होगा। इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तानी टीम को 317 रनों का लक्ष्य मिला था और एक समय तो पाकिस्तानी टीम इस मैच को जीतने के लिए फेवरिट नजर आ रही थी लेकिन मोहम्मद रिजवान के विकेट ने इस मैच का रुख पलट दिया।

Advertisement

हालांकि, जिस तरह से रिजवान को आउट दिया गया उसे लेकर वो खुद तो नाखुश दिखे ही साथ ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस भी काफी हल्ला मचाने लगे। दरअसल, हुआ ये कि 61वें ओवर की चौथी गेंद पैट कमिंस ने उनकी बॉडी लाइन पर डाली। रिजवान इस गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन गेंद जाते-जाते उनके ग्लव्स के स्वेटबैंड को छू गई। कंगारू खिलाड़ियों की अपील पर मैदानी अंपायर ने तो आउट नहीं दिया लेकिन तब पैट कमिंस ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिजवान शुरू से ही ये दिखाते रहे कि गेंद उनकी कलाई को छूकर गई है जोकि सच भी था लेकिन जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो एक ट्विस्ट देखने को मिला।

Advertisement

थर्ड अंपायर ने कई बार रिप्ले देखा और पाया कि गेंद रिजवान के दस्तानों के काफी करीब थी और वो रिजवान के ग्लव्स के स्वेटबैंड को छूकर निकली थी जिसके चलते थर्ड अंपायर ने रिजवान को आउट दे दिया लेकिन रिजवान इससे नाखुश दिखे और बार-बार अपनी कलाई दिखाते रहे मानो वो कह रहे हों कि गेंद उनकी कलाई से लगकर गई थी।

Also Read: Live Score

रिजवान भी अपनी जगह सही थे क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि गेंद ग्लव्स के बिल्कुल आखिरी हिस्से पर लगी हो और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था यही कारण था कि उन्हें आउट दे दिया गया। अगर गेंद रिजवान के ग्लव्स के किसी हिस्से से ना लगती और सीधा कलाई पर लगकर एलेक्स कैरी के हाथों में जाती तो वो नॉटआउट दिए जाते लेकिन क्योंकि गेंद ग्लव्स के स्वैटबैंड को छूूकर गई थी इसीलिए उन्हें आउट दे दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार