Pakistan vs England: पाकिस्तान के 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim jr) को कराची टेस्ट मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। पहले दो टेस्ट मैच में बेंच गर्माने वाले वसीम जूनियर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले 9 ओवर इस गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे और उन्होंने 49 रन लुटवा दिए।

Advertisement

पुरानी गेंद के साथ अपने शुरुआती स्पैल में ही इस गेंदबाज ने छाप छोड़ने में कामयाबी पाई। स्पैल की पहली ही गेंद को उन्होंने हवा में लहरा दिया लेकिन, बेन फोक्स ने चालाकी दिखाते हुए मिडविकेट पर रन ले लिया। ओवर की दूसरी गेंद पर वसीम जूनियर ने महान वसीम अकरम की याद दिला दी। सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने शतकवीर हैरी ब्रुक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

मोहम्मद वसीम को बेजाब पिच पर रिवर्स स्विंग मिली और इनफॉर्म बल्लेबाज हैरी ब्रुक चलते बने। मोहम्मद वसीम जूनियर के लिए उनका पहला टेस्ट विकेट यादगार विकेट बन गया। वहीं अगर अब तक घटे टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 79 ओवर में 304 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बाबर आजम ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने 4 विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 354 रन बनाकर 50 रनों की बढ़त ले ली। पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 28 और साउद शकील 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार