Mohammed Shami Catch: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का पहला सेमीफाइनल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एंक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां 35 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। वो ये टूर्नामेंट ईस्ट जोन (East Zone) के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन (Central Zone) के पांच विकेट चटकाए हैं। इसी बीच उन्होंने खुद की ही गेंद पर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) का बेहद शानदार कैच पकड़ा है जिसने ये साबित कर दिया है कि टीम इंडिया का ये शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है।

Advertisement

मोहम्मद शमी का ये कैच सेंट्रल जोन की पारी के 46वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी अपना 14वां ओवर करने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने राउंड द स्टंप से फुलर लेंथ पर गेंद डिलीवर करके हर्ष दुबे को फंसाया। उनकी गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने मारने की गलती कर दी थी जिसके बाद शमी ने झुकते हुए जमीन के बेहद करीब कैच लपका।

BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शमी के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि Central Zone की दूसरी पारी में उन्होंने 16 ओवर गेंदबाज़ी की और 56 रन देकर 3 विकेट झटके। इससे पहले सेंट्रल जोन की पहली पारी में उन्होंने 16 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन के सामने जीत हासिल करने के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक खेल के तीसरे दिन ईस्ट जोन की टीम 11 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें जीत दर्ज करने के लिए 159 रनों की दरकार है।

दोनों टीमें

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

सेंट्रल जोन की प्लेइंग इलेवन: अमन मोखड़े, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुणाल चंदेला, यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अरशद खान, यश ठाकुर, आर्यन पांडे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार