टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बनी रहती हैं। ज्यादातर मौकों पर यूजर्स हसीन जहां को मोहम्मद शमी का नाम लेकर ट्रोल ही करते हैं।

Advertisement

इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। हसीन जहां की इस तस्वीर पर यूजर्स कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आंटी तो है 40 साल से ज्यादा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे मैडम आप इधर पोस्ट ही डालती रह गईं उधर आप का शौहर अंग्रेजों की धरती पर आग लगा दिया।'

Advertisement

एक ने लिखा, 'मैम पति पर झूठा आरोप लगाने को एक्टिंग नहीं बोलते हैं।' वहीं हसीन जहां की इस तस्वीर पर कुछ यूजर्स द्वारा काफी भद्दे कमेंट भी किए जा रहे हैं। मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

Advertisement

इन आरोपों के बाद काफी विवाद भी खड़ा हुआ था। वहीं अगर टेस्ट सीरीज की बात करें तो दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रनों से करारी शिकस्त दी थी। मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को मैच जीतने में अहम योगदान दिया था।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार