बांग्लादेश और भारत के बीच ढाका में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत को ये टेस्ट मैच जीतने के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला है लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज़ों ने इस लक्ष्य को काफी मुश्किल बना दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने सिर्फ 32 रन बनाए हैं और अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं और अभी भी इस मैच को जीतने के लिए भारत को 112 रनों की दरकार है ऐसे में चौथे दिन पहले सेशन में ही ये साफ हो जाएगा कि ये मैच किसके पाले में जा रहा है। फिलहाल भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली और अक्षर पटेल सेट होकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बार फिर से मोहम्मद सिराज और लिटन दास के बीच ज़ंग देखने को मिली और इस बार भी मोहम्मद सिराज ने बाज़ी मार ली। इससे पहले चटगांव में पहले टेस्ट में भी सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया था और उसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

लिटन इस मैच को भी भारत से दूर लेकर जा रहे थे लेकिन सिराज ने आकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। शनिवार (24 दिसंबर) को दूसरे और तीसरे सत्र में शानदार जवाबी आक्रमण कर लिटन दास भारतीय गेंदबाजों पर जवाबी हमला कर रहे थे और भारतीय टीम एक विकेट की तलाश कर रही थी। तब केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज की ओर रुख किया और एक बार फिर से सिराज ने अपना जादू बिखेर दिया।

बांग्लादेश की दूसरी पारी के 67वें ओवर में सिराज ने एक जादुई डिलीवरी डाली और लिटन बेबसी के साथ सिर्फ अपनी स्टंप्स को निहारते हुए दिखे। दास को यकीन ही नहीं हुआ कि वो एक बार फिर से सिराज की गेंद पर आउट हो गए हैं। दास को बोल्ड करने के बाद सिराज ने जिस तरह से जश्न मनाया उससे भारत के लिए उस विकेट की अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता था।

सिराज को दहाड़ते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता था। इतना ही नहीं उन्होंने लिटन को आउट करने के बाद उन्हें कुछ शब्द भी कहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार