Mohammed Siraj Record: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। बीते मंगलवार, 12 मई को भी मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 1 विकेट चटकाया। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जो कि IPL 2026 के बेस्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

दरअसल, GT vs SRH मुकाबले में सनराइजर्स हैरदाबाद की इनिंग के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर डालने आए थे जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट चटकाया। इसी के साथ सिराज IPL 2026 में पारी के पहले ओवर में मेडन विकेट ओवर डालने वाले इकलौते गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, 32 वर्षीय मोहम्मद सिराज ने मोहम्मद शमी की बराबरी भी कर ली है। वह आईपीएल 2026 में पहले ओवर के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। इस सीज़न में वह गुजरात टाइटंस के लिए पारी के पहले ओवर में कुल चार विकेट ले चुके हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं।

IPL 2026 में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • जोफ्रा आर्चर - 5 विकेट
  • मोहम्मद शमी - 4 विकेट
  • मोहम्मद सिराज - 4 विकेट
  • प्रफुल्ल हिंगे - 3 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार - 3 विकेट

ये भी जान लीजिए कि मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस के बॉलिंग अटैक के एक बेहद ही अहम सदस्य हैं जिन्होंने सीजन में अब तक 12 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8.22 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की है। याद दिला दें कि वो पावरप्ले में अपने अधिकतर ओवर डाल रहे हैं। ऐसे में GT फैंस तो भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि सिराज अपनी फॉर्म बरबरार रखें और टीम को आगामी मुकाबलों में भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।

GT ने SRH से जीता मैच: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन (44 गेंदों पर 61 रन) और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (33 गेंदों पर 50 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 168 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 86 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह गुजरात की टीम ने ये मुकाबला 82 रनों से जीतकर अपने नाम किया और पॉइंट्स टेबल पर भी पहला पायदान हासिल कर लिया। वो 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार