कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से अजिंक्य रहाणे का विकेट झटककर कोलकाता को पावरप्ले के अंदर ही शुरुआती झटका दे दिया। 

Advertisement

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार (16 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की पारी का जल्दी ही सिराज ने अपनी शानदार गेंद से काम तमाम कर दिया।

Advertisement

पारी का पांचवां ओवर लेकर आए सिराज ने एक खतरनाक निप-बैक गेंद डाली। गेंद लेंथ पर थी और तेजी से अंदर की तरफ आई। रहाणे एक बार फिर लेग साइड में शॉट खेलने गए, लेकिन उनके पैर बिल्कुल नहीं चले। गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलती हुई सीधे मिडल स्टंप से जा टकराई। स्टंप बिखरते ही सिराज जोश में नजर आए, जबकि रहाणे 14 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

इस विकेट के साथ मोहम्मद सिराज ने अपने टी20 करियर का 200वां विकेट भी पूरा कर लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने के इरादे से उतरी है। टीम फिलहाल 16 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अपने बाकी मैच जीतने बेहद जरूरी हैं।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिल एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।

गुजरात टाइटंस (प्लइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार