श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत को पहली सफलता बेशक जसप्रीत बुमराह ने दिलााई लेकिन इसके बाद तो सिराज ने गेंद से गदर मचा दिया।

Advertisement

सिराज ने पारी के चौथे ओवर में एक-दो नहीं बल्कि चार विकेट चटकाकर श्रीलंकाई खेमे में हड़कंप मचा दिया। इसके साथ ही सिराज इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक ही ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए। सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया और इसके बाद ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका को आउट करके हैट्रिक लेने की उम्मीदें जगा दी।

Advertisement

पांचवीं गेंद पर तो उन्हें विकेट नहीं मिला लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने धनंजया डी सिल्वा को आउट करके ओवर में चौथी विकेट पूरी कर ली। हालांकि, इसके बाद भी सिराज नहीं रूके और अपनी 16वीं गेंद पर 5वीं विकेट लेकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े भी दर्ज कर लिए। सिराज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 5 विकेट हॉल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

Also Read: Live Score

सिराज ने 5 विकेट लेने के लिए सिर्फ 16 गेंदें ली और इस तरह उन्होंने 2003 में चमिंडा वास द्वारा बनाए गए (16 गेंदों में 5 विकेट) रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। ताजा समाचार लिखे जाने तक सिराज ने अपने पहले स्पेल में 6 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 13 रन दिए और 6 विकेट चटकाकर भारत को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से भारतीय टीम कितनी जल्दी श्रीलंका को ऑलआउट करती है और फाइनल अपने नाम करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार