माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 78 गेंदों पर 140 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 179.49 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए माइकल ब्रेसवेल ने इस पारी के दौरान 12 चौके और 10 छक्के जड़े। माइकल ब्रेसवेल ने ये रन तब बनाए जब उनकी टीम का स्कोर 131 रन पर 6 विकेट था। हार तय थी ऐसे में माइकल ब्रेसवेल आए और धागा खोल दिया। माइकल ब्रेसवेल भले ही अपनी टीम को ये मुकाबला जीता ना पाए हों लेकिन, उन्होंने अपार इज्जत कमा ली है।

Advertisement

49.2 ओवर में माइकल ब्रेसवेल के आउट होते ही न्यूजीलैंड की टीम 12 रनों से इस मुकाबले को हार गई। माइकल ब्रेसवेल शार्दुल ठाकुर की गेंद पर LBW आउट हुए थे। जैसे ही मैच खत्म हुआ वैसे हार्दिक पांड्या से लेकर रोहित शर्मा तक तमाम भारतीय खिलाड़ियों को माइकल ब्रेसवेल को इस पारी के लिए बधाई दी।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने माइकल ब्रेसवेल की पीठ थपथापकर इस पारी के लिए उनको बधाई दी वहीं कुलदीप यादव भी माइकल ब्रेसवेल को बधाई देते हुए नजर आए। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुभमन गिल के 208 रनों की पारी क बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 349 रन बनाए।

शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा 34, विराट कोहली 8 और ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हुए। रनचेज के दौरान न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही बावजूद इसके कीवी टीम 337 रन तक पहुंच गई थी। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंनें 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 21 जनवरी को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार