करांची/नई दिल्ली, 27 फरवरी (CRICKETNMORE) । वर्ल्डकप के दौरान कैसिनो में जाने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोइन खान को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। नाराज क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा डिफेंस हाउसिंग अथारिटी में उनके घर के बाहर प्रदर्शन किये जाने के बाद यह सुरक्षा मुहैया करायी गयी।


जरूर पढ़ें : शेड्यूल से नाखुश है श्रीलंकाई टीम


एसएसपी दक्षिण तारिक धारेजो ने कहा कि सुरक्षा कारणों से मोइन के घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। तारिक ने कहा कि उसने शिकायत की कि उसके हवाई अड्डे से घर पहुंचने के बाद उसके घर के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद हमने सुरक्षा मुहैया कराई। मोइन कल स्वदेश लौटे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच से पूर्व क्राइस्टचर्च के कैसीनो में जाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वापस बुला लिया था। पाकिस्तान यह मैच 150 रन से हार गया था।

इससे पहले मोइन नाराज युवाओं के उस समूह से बचने में सफल रहे जो कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर उनका इंतजार कर रहे था। ये युवा नारे लगा रहे थे और उनके हाथ में अंडे थे। बिना किसी सामान के इंतजार कर रही कार में निकल जाने के बाद नाराज युवाओं ने अंडे अपने ही सिर पर फोड़कर हताशा निकाली। पीसीबी ने पुष्टि की है कि मोइन आज शाम लाहौर में अध्यक्ष शहरयार खान से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

(ऐजंसी)

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार