31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में खेले जा रहे चौथे वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 29वां शतक जमा लिया है। कोहली ने केवल 185 वनडे पारियों में 29 शतक जमा लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

आपको बता दें कि सचिन तेदुलकर ने  265 वनडे पारियों में 29 शतक जमाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग ने अपने वनडे करियर में 29 शतक 330 पारियों में पूरे करने में सफल रहे थे।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

इसके अलावा विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 7 शतक जमा लिए हैं। आपको बता दें कि सचिन ने 8 शतक श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में कोहली तीसरे सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोटिंग 30 शतक और सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक दर्ज हैं।

विराट कोहली ने केवल 76 गेंद पर शतक जमाए लिए हैं। कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले कोहली दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने वनडे क्रिकरेट में कप्तान के तौर पर 7 शतक जमा लिए हैं। गांगुली ने कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में 11 शतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार