3 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNORE)। कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में के पहले दिन रहाणे और पुजारा ने शतक जमाया। स्कोरकार्ड

Advertisement

रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जमाया। रहाणे इस समय 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने शतकीय पारी में रहाणे ने 151 गेंद का सामना किया। इस पारी के दौरान रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पुजारा के साथ अबतक 211 रन की साझेदारी कर ली है। कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS   

Advertisement

रहाणे ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि अभी तक के टेस्ट करियर के लगाए 9 शतक में से 5 शतक टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आए हैं। इसके अलावा रहाणे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 6 शतक जमा चुके हैं। आपको बता दें कि नंबर 5 पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड अजहर के नाम हैं।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 16 शतक जमाए हैं तो वहीं पॉली उमरीगर के नाम 8 शतक दर्ज हैं। रहाणे के अलावा नंबर 5 पर गांगुली और लक्ष्मण ने भी 6 शतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार