लंदन, 30 मई (CRICKETNMORE)| रिकॉर्ड बनाना सबको अच्छा लगता है। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिनके पीछे खिलाड़ी भागते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जिनसे खिलाड़ी दूर भागते हैं। किसी भी बल्लेबाज के लिए किसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होना एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा लेकिन कभी-कभी रिकॉर्ड बनाए नहीं जाते बन जाते हैं।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी की बात की जाए तो इस प्रतिष्ठित आयोजन में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के नाम है। वॉटसन 17 मैचों में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके नाम हालांकि दो शतक और दो अर्धशतक भी हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

अब वॉटसन जैसा बल्लेबाज कभी भी नहीं चाहेगा कि वह शून्य पर आउट हो और उसका नाम किसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में दर्ज हो लेकिन यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो न चाहते हुए भी बन जाता है। 

 

वॉटसन के बाद बांग्लादेश के हबीबुल बशर, न्यूजीलैंड के नेथन एस्टल, पाकिस्तान के शोएब मलिक, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या तीन-तीन मौकों पर शून्य पर आउट हुए हैं। इसके अलावा दर्जनों खिलाड़ी ऐसे हैं, जो दो बार इस टूर्नामेंट में बिना कोई स्कोर बनाए विदा हुए हैं। 

पाकिस्तान के शोएब मलिक अगर इस  चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार शून्य  पर आउट होते हैं तो वह वॉटसन के शर्मनाक  रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 
Advertisement

 

 

इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में जितने भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, उनमें से इंग्लैंड को जोस बटलर दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बटलर ने पांच मैच खेले हैं ।इंग्लैंड की टीम इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही है और ऐसे में बटलर की कोशिश खुद को इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचाने की होगी। 

Advertisement

मजेदार बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है। अब तक सिर्फ दिनेश मोंगिया (2) ही इस टूर्नामेंट में एक या उससे अधिक बार शून्य पर आउट हुए हैं लेकिन कुछ भारतीय बल्लेबाज ऐसे भी हैं, जो इस साल इस फेरहिस्त में ऊपर आने से खुद को बचाने के लिए प्रयास करते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार