19 दिसंबर। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने मिलकर बाली की शुरूआत की। इसके बाद केकेआर भी कमिंस को खरीदने के लिए ऑक्शन में कूद पड़े। आखिर में 15 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पैट कमिंस। पिछले आईपीएल में बेन स्टोक्स 14 कोरड़ 50 लाख में बिके थे।

Advertisement

दूसरे नंबर पर ग्लैन मैक्सवेल हैं। ग्लैन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए सबसे पहले बोली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने लगाया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बोली लगाने के लिए ऑक्शन में कूद पड़ी। दोनों के बीच ऑक्शन में मैक्सवेल को खरीदने के लिए भिड़ंत देखी गई। आखिर में 10 करोड़ 75 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

तीसरे नंबर पर क्रिस मॉरिस हैं। क्रिस मॉरिस बेस प्राइस (1.50 CR) के लिए 3 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। आखिर में आरसीबी ने 10 करोड़ रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

चौथे नंबर पर शेल्डन कॉट्रेल बेस प्राइस (50 लाख) के लिए दिल्ली कैपिटव्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बोली लगाना शुरू किया। आखिर में शेल्डन कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ और 50 लाख रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है।

पांचवें नंबर पर नेथन कुल्टर नाइल (बेस प्राइस 1 करोड़) को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खरीदने की होड़ मची। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार